पारस्परिक सहयोग की सामाजिक पहल
About Margdata Trust
सबका सहयोग — सबके लिए सहयोग — सबके द्वारा सहयोग
Margdata Trust क्या है?
मार्गदाता ट्रस्ट (Margdata Trust) एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य समाज में पारस्परिक सहयोग, सामाजिक सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है।
जब अचानक किसी परिवार में कमाने वाले सदस्य का निधन हो जाता है तो उसके परिजनों के सामने घोर आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसी स्थिति किसी भी परिवार के लिए अत्यंत कठिन होती है, चाहे वह किसी भी वर्ग या पेशे से संबंधित क्यों न हो।
इन्हीं विषम परिस्थितियों में मार्गदाता ट्रस्ट "सबका सहयोग – सबके लिए सहयोग – सबके द्वारा सहयोग" की भावना के साथ सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। मार्गदाता ट्रस्ट में सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क है।
सहयोग करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
ट्रस्ट का हिस्सा बनें और समाज को सशक्त करें।
हमारा Mission & Vision
मार्गदाता ट्रस्ट के लक्ष्य, दृष्टि और कार्यप्रणाली को समझें।
Mission — उद्देश्य
मार्गदाता ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में सामूहिक सहयोग की व्यवस्था स्थापित करना है ताकि संकट के समय किसी भी सदस्य के परिवार को अकेला न रहना पड़े।
- पारस्परिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना
- आर्थिक संकट से प्रभावित परिवारों को सहायता
- सामाजिक सुरक्षा का मजबूत नेटवर्क बनाना
- एकता और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करना
- जरूरतमंद परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता
Vision — दृष्टि
मार्गदाता ट्रस्ट का विजन एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति को यह विश्वास हो कि कठिन समय में समाज उसके साथ खड़ा है।
ट्रस्ट का लक्ष्य है कि देश के अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें और सहयोग की इस व्यवस्था को और मजबूत बनाएं। "सबका सहयोग, सबके लिए सहयोग, सबके द्वारा सहयोग" की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।
"पारस्परिक सहयोग भावना से परस्पर सहयोग करें।"
सदस्य कौन बन सकता है?
18 से 55 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक इस अभियान से जुड़ सकता है।
केंद्रीय विभाग
रेलवे, डाक, एयरफोर्स एवं समस्त केंद्रीय विभागों के सरकारी कर्मचारी / अधिकारी / संविदा कर्मचारी।
शिक्षा क्षेत्र
विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, मदरसों के सरकारी या प्राइवेट शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी।
स्वास्थ्य / तकनीकी
डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य तथा अन्य सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी।
प्राइवेट सेक्टर
प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी, प्रोफेशनल तथा स्व-रोजगार करने वाले व्यक्ति।
व्यापार क्षेत्र
व्यापारी, उद्यमी, दुकानदार या अन्य व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े योग्य नागरिक।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 55 वर्ष — कोई शुल्क नहीं, सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क।
जुड़ने के लाभ
मार्गदाता ट्रस्ट से जुड़कर आप समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
Join Free Todayसकारात्मक योगदान
समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का सुनहरा अवसर।
जरूरतमंदों की मदद
जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का एक विश्वसनीय माध्यम।
मजबूत सहयोग नेटवर्क
सदस्यों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद सहयोग नेटवर्क।
सामूहिक आर्थिक सहायता
संकट के समय सामूहिक सहयोग से तत्काल आर्थिक सहायता।
सामाजिक एकता
समाज में सहयोग, विश्वास और एकता की भावना को बढ़ावा।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
मार्गदाता ट्रस्ट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है — केवल 4 आसान चरणों में।
वेबसाइट पर जाएं
अपने ब्राउज़र में www.margdata.in खोलें।
नियम पढ़ें
सदस्यता के सभी नियम एवं शर्तों को ध्यान से पढ़ें और समझें।
फॉर्म भरें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी दें।
सदस्य बनें
रजिस्ट्रेशन पूरा करें और सहयोग की इस श्रृंखला का हिस्सा बनें।